Shravasti

सपा नेता ने पीड़ित के जख्मों पर लगाया मरहम

सपा नेता ने पीड़ित के जख्मों पर लगाया मरहम

श्रावस्ती: सपा नेता ने पीड़ित के जख्मों पर लगाया मरहम

श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के घोरमा मठ गांव में करंट लगने से युवक की मौत के मामले में मृतक के परिवार से मिलने सपा नेता अभिषेक मिश्रा पहुंचे। सपा नेता ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को 3 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी दी।

 

आपको बता दें कि कल घोरमा मठ निवासी मोहम्मद दीन की करंट लगने से मौत हो गई थी। मोहम्मद दीन अपने परिवार के मुखिया थे। उनकी मौत से उनके चार बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया। परिवार में गृहस्थी कैसे चलेगी अब यह सबसे बड़ा सवाल है। ऐसे में सपा ने के घर पहुंचकर ढांढस बधाने से पीड़ित परिवार जरूर हिम्मत मिली है।

 

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close