पुलिस चौकी में लड़कों ने बनाया टिकटॉक वीडियो मनचलों ने दरोगा की कुर्सी पर जमाया कब्ज़ा
पुलिस चौकी में लड़कों ने बनाया टिकटॉक वीडियो मनचलों ने दरोगा की कुर्सी पर जमाया कब्ज़ा

पुलिस चौकी में लड़कों ने बनाया टिकटॉक वीडियो
मनचलों ने दरोगा की कुर्सी पर जमाया कब्ज़ा
आगरा में थाना जगदीशपुरा की अवधपुरी चौकी के मंगलवार को दो
वीडियो वायरल हुए। इनमें तीन लड़के मौजमस्ती करते नजर आ रहे हैं।
एक वीडियो में गाना गाते दिख रहे हैं तो दूसरे में दरोगा की कुर्सी पर
बैठकर मेज पर पैर रखता लड़का नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने
के बाद अधिकारियों ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
पुलिस लड़कों की तलाश कर रही है। एक वीडियो छह सेकंड का है।
इसमें नजर आ रहा है कि चौकी खाली पड़ी है। मेज पर दरोगा की कैप रखी है।
लड़का स्टाइल में जाता है। कुर्सी पर बैठने के बाद मेज पर पैर रख लेता है।
सामने से कोई वीडियो बना रहा है। दूसरा वीडियो नौ सेकंड का है।
इसमें एक लड़का मेज पर खड़ा है। दो फर्श पर खड़े हैं। इनमें से ही एक गाना गा रहा है।
चौथा सामने खड़े होकर वीडियो बना रहा है।
इसे व्हाट्सएप के कई ग्रुपों पर शेयर किया गया। पुलिस पर सवाल भी उठाए गए।
थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि वीडियो अवधपुरी चौकी का है।
यह वीडियो में भी नजर आ रहा है। चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार हैं। वह तीन दिन पहले मीटिग में गए हुए थे,
तब यह वीडियो बनाया गया। युवक किसी काम से आए होंगे, उन्होंने चौकी को खाली देखकर वीडियो बना लिया।