ठीक 10 महीने पहले दुनिया को सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था अलविदा
ठीक 10 महीने पहले दुनिया को सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था अलविदा

ठीक 10 महीने पहले दुनिया को सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था अलविदा पिछले साल 14 जून को सुशांत का मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। तभी से उनके फैंस एक्टर को न्याय दिलवाने के लिए सोशल मीडिया में मुहिम छेड़े हुए हैं। बुधवार को निधन की 10वीं मासिक बरसी पर फैंस भावुक हो गये और उन्होंने ट्वीट्स करके अपनी मांग को ज़ोरदार आवाज़ दी, जिसके चलते ट्विटर पर सुशांत का नाम ट्रेंड हो रहा है।सुशांत के निधन को मुंबई पुलिस ने सुसाइड मानकर जांच शुरू की थी, मगर बाद में उनके पिता केके सिंह ने पटना में सुशांत की तत्कालीन गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ नामजद रिपोर्ट दर्ज़ करवायी थी। कई फैंस ने ट्वीट करके सुशांत के लिए न्याय की मांग की। एक यूज़र ने लिखा- एक और 14। पिछले 10 दिनों से दर्द वैसा ही है। यह 10 महीने दो पवित्र रूहों सुशांत और दिशा के साथ हुए अन्याय के भी हैं। एसएसआर को न्याय मिलना मूल अधिकार है। एैसे ही मैसेज कई फैंस ने लिखे हैं।