चंद्रशेखर रावण पर हमला करने वाले चार हमलावर गिरफ्तार

भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर पर हमला करने वाले चार हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी हमलावर हरियाणा की अंबाला कोर्ट में सरेंडर की तैयारी में थे, वही पुलिस ने हमलावरों को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार तीन देवबंद के ग्राम रणखंडी के निवासी और एक हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है। एक हमलावर लविश जिसने उत्तराखंड में एक जेलर पर भी हमला किया था, वो 15 दिन पहले ही जेल से छूटा बताया गया है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ था। गोली चंद्रशेखर की कमर को छूकर निकल गई थी। इस हमले को लेकर योगी सरकार भी सख्त नजर आई थी। इस मामले के जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे.मामले की जांच कर रही पुलिस एक्शन में आई थी. जिसके बाद पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हरियाणा नंबर की कार को बरामद कर लिया था। जानलेवा हमले के आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।