हालसी रोड व्यापार मंडल ने तीन पदाधिकारियों को व्यापार मंडल से निष्कासित किया
हालसी रोड व्यापार मंडल ने तीन पदाधिकारियों को व्यापार मंडल से निष्कासित किया

कानपुर:हालसी रोड व्यापार मंडल ने तीन पदाधिकारियों को व्यापार मंडल से निष्कासित किया। हालसी रोड व्यापार मंडल से जुड़े तीन पदाधिकारियों को आज व्यापार मंडल से निष्कासित कर दिया गया। यह जानकारी अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक में दी गई। श्री गुप्ता ने बताया कि जब से संगठन का गठन हुआ है तब से लेकर आज तक संरक्षक वेद प्रकाश मिश्रा चेयरमैन देवी प्रसाद खन्ना एवं महामंत्री राजेश गौड़ लगातार संगठन को कमजोर और व्यापारियों को तोड़ने का काम कर रहे थे।
कई बार उन्हें इस बारे में चेतावनी भी दी गई लेकिन उनकी गतिविधियां नहीं रुकी। इसी बात को लेकर व्यापार मंडल की आपातकालीन बैठक हालसी रोड में संपन्न हुई, जिसमें इन तीनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रतीक तिवारी,पवन, सुमित गुप्ता, शिव शंकर लाल आदि लोग मौजूद रहे।