ऑक्सीजन के लिए मचा हाहाकार सरकारी दावे हो रहे हैं फेल
ऑक्सीजन के लिए मचा हाहाकार सरकारी दावे हो रहे हैं फेल

गोरखपुर:ऑक्सीजन के लिए मचा हाहाकार सरकारी दावे हो रहे हैं फेल। एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लोगों की जान जा रही है। तो वही जीवन रक्षक साबित होने वाली ऑक्सीजन की कमी से भी आय कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ दे रहे हैं।जिला प्रशासन स्वास्थ्य महकमा दावा कर रहा है कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है।वहीं जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा के दावे के बावजूद भी लोग सुबह से हे ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए गिडा में कतार में खड़े हैं।लेकिन उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि इस तपती धूप में सुबह 8 बजे से दर्जनों लोगों को खड़ा किया गया, लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिला.ऐसे में इनको देख कर लगता है कि कहीं न कहीं जो सरकारी दावे किए जा रहे हैं।जो अधिकारियों द्वारा कहां जा रहा है वह कहीं न कहीं फेल साबित हो रहा है।
आरके ऑक्सीजन फैक्ट्री के मालिक को कुशाग्र जायसवाल ने बताया कि यहां पर ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है हम लोग पहले हॉस्पिटल वालों को ऑक्सीजन प्रोवाइड करा रहे हैं। उसके बाद जो लोग घर पर आइसोलेट हैं, उन्हें भी एक एक करके एक एक सिलेंडर ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आखिर इन सभी लोगों को दिया जा रहा है जिला अधिकारी साहब का इसमें योगदान है ।वह हर लिक्विड की जानकारी ले रहे हैं, और लिक्विड हमें टाइम टू टाइम प्रोवाइड करा रहे हैं। जो भी मुनासिब दाम है उसी दाम पर हम लोग ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं।




