bollywood

‘चोर पकड़ा गया…’ Madhoo Shah ने लालबागचा राजा को चढ़ाए 500 रुपये

एक्ट्रेस मधु शाह (Madhoo Shah) ने हाल ही में मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन किए लेकिन उनके चढ़ावे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bollywood; हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु भाष की फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस मधु शाह ने हाल ही में मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मधु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन सुर्खियां किसी और ही चीज ने बटोरी है।

मधु शाह का वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
दरअसल मधु शाह ने लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन किए और उन्हें 500 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। लेकिन जैसे ही वे दर्शन करके पलटीं, वहां मौजूद उस शख्स ने पैसे उठाकर वहीं रखे कपड़े में छुपा दिए। अब यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल होने में देर नहीं लगी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दी। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘घूस तो नहीं ले रहे’। एक ने लिखा, ‘चोर पकड़ा गया’। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ ये कोई नई बात थोड़ी है’। एक ने कमेंट किया, ‘मोह माया कहने वाले माया के पीछे ही रहते हैं’। एक ने कमेंट किया, ‘ऐसा ही होता है’।

इन सेलेब्स ने भी किए लालबागचा राजा के दर्शन

अब तक कई सेलेब्स ने लालबागचा राजा के दर्शन किए हैं। शाह रुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान और सुहाना के साथ शाम की आरती में शिरकत की और बप्पा का आशीर्वाद लिया। वहीं अपनी दूसरी बेटी के स्वागत के पहले रणवीर सिंह ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया था।

वहीं परिणीती चोपड़ा ने भी बप्पा के हाल ही में दर्शन किए। वे अकेली थीं लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल पर राघव को बप्पा के दर्शन करवाए। संजय दत्त भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close