Breaking News

कोरोना से देश में बिगड़ रहे हालात साढ़े चार सौ से ज्यादा मौतें एक दिन में

कोरोना से देश में बिगड़ रहे हालात साढ़े चार सौ से ज्यादा मौतें एक दिन में

कोरोना :कोरोना से देश में बिगड़ रहे हालात साढ़े चार सौ से ज्यादा मौतें एक दिन में बीते 11 अक्टूबर के बाद गुरुवार को सर्वाधिक 72,330 कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। इस साल पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 11 अक्टूबर, 2020 को 24 घंटे के अंतराल में कोरोना संक्रमण के 74,383 मामले दर्ज किए गए थे।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 459 और मौतों के साथ अब तक कोरोना की चपेट में आकर 1,62,927 लोग दम तोड़ चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के मामलों में लगातार 22वें दिन वृद्धि दर्ज जारी रही। ठीक होने की दर घटकर 93.89 फीसद हो गई है। इस साल 12 फरवरी को 1,35,926 सक्रिय मामले थे। ये कुल संक्रमणों का 1.25 फीसद थे। बीते 24 घंटों में जिन 459 लोगों की मौत हुई उनमें 227 महाराष्ट्र के हैं। इसी तरह पंजाब में 55, छत्तीसगढ़ में 39, कर्नाटक में 26, तमिलनाडु में 19, केरल में 15 और दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 11-11 लोगों की मौतें हुईं

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close