इतिहास आपके लिए ज्यादा दयालु रहेगा…’, अजीत अगरकर के लिए गौतम गंभीर ने किया पोस्ट
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जो वायरल हो गया है। अजीत अगरकर का प्रमुख चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया है।

cricket; भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट लिखा, जो वायरल हो गया है। बता दें कि अजीत अगरकर का प्रमुख चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल समाप्त हो चुका है। गंभीर ने अपने पोस्ट में अगरकर की जमकर तारीफ की।
पता हो कि अगरकर के प्रमुख चयनकर्ता के रहते भारत ने आईसीसी के कुल तीन खिताब (2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2026 टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीते। हालांकि, अगरकर अपने कार्यकाल में आलोचकों के निशाने पर भी रहे। अगरकर के रहते कई सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर हुए।
गौतम गंभीर ने क्या लिखा
गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए अपनी मन की बात पोस्ट में लिखा। उन्होंने पोस्ट किया, ‘प्यारे अजीत भाई। आपके साथ काम करना सम्मान की बात रही। वो तीन आईसीसी ट्रॉफियां आपके दृढ़विश्वास का प्रमाण रही: टीम पहले और टीम आगे हमेशा…मैं जरूर कहूंगा कि इतिहास आप पर दयालु रहेगा। सभी चीजों के लिए शुक्रिया। आपको भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।’
अगरकर का कार्यकाल
याद दिला दें कि अगरकर ने चयन समिति के प्रमुख के रूप में जुलाई 2023 में कार्यभार संभाला था। भारतीय टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल तक सफर तय किया। इसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीते। अगरकर ने अपना आखिरी काम वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम चयन करके किया।




